राजस्थान एसआई भर्ती 2025: 383 पदों पर निकली, भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी

राजस्थान एसआई भर्ती 2025: राजस्थान पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने 383 सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। यह मौका पांच साल बाद आया है।

राजस्थान सरकार ने पुलिस विभाग में 383 पदों पर सब-इंस्पेक्टर की भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह भर्ती 2021 के बाद पहली बार हो रही है। पिछली भर्ती पेपर लीक के कारण विवादों में रही थी। लेकिन इस बार पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होगी।

राजस्थान पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने भर्ती की मंजूरी मिलने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को इस बारे में जानकारी भेज दी है। जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2025 की बड़ी खबर

चूंकि यह राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 5 साल बाद आ रही है, इसलिए सरकार द्वारा आयु सीमा में छूट दी जा सकती है। सामान्यतः एसआई के लिए उम्र सीमा 20 से 25 वर्ष होती है। लेकिन अगर भर्ती 3 साल बाद होती है तो नियम के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिलती है।

राजस्थान पुलिस एसआई भर्ती 2025 कितने पदों पर होगी भर्ती?

अभी 383 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिली है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संख्या बढ़कर 600 से 800 तक पहुंच सकती है। पहले भी कई बार ऐसा हुआ है कि भर्ती के दौरान पदों की संख्या बढ़ा दी गई।

2021 की भर्ती में कई फर्जी अभ्यर्थियों को पकड़ा गया था। अब एसओजी (SOG) की सख्त निगरानी में यह नई भर्ती होगी। इसका मतलब है कि इस बार सब कुछ साफ-सुथरे तरीके से होगा और योग्य उम्मीदवारों को ही मौका मिलेगा।

एसआई एक पावरफुल और सम्मानित पद होता है। यह सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। बहुत सारे प्रशासनिक पद भी इस पद से कम ताकत रखते हैं। अगर आप अपने कंधों पर सितारा पहनने का सपना देखते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए है।

एसआई परीक्षा कोई आसान परीक्षा नहीं होती। इसके लिए कम से कम 5-6 महीने की तैयारी जरूरी है। अगर आप फॉर्म आने का इंतजार करते रहेंगे, तो तैयारी का समय निकल जाएगा। इसलिए फॉर्म डेट की चिंता छोड़िए और आज से ही पढ़ाई शुरू कर दीजिए।

Leave a Comment